बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जन्मदिन 16 फरवरी, रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

जिन लोगों का जन्मदिन 16 फरवरी है उनके लिए साल 2013 आजीविका की दृष्टि से उन्नति प्रदायक रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष आपको अपनी अधूरी योजनाओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आपके व्यवहार एवं गुणों से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी।

नए-नए लोगों से जान-पहचान होगी। शुभचिंतकों की संख्या बढ़ेगी। जरूरत के समय मित्र एवं सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। सलाह कि बीती बातों को लेकर बैठे न रहें, सकारात्मक सोच से जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आर्थिक मामलों में भी सुधार संभव है। जो लोग व्यवसाय के विस्तार की योजना बना रहे हैं उन्हें इस वर्ष अपने प्रयास में सफलता मिलेगी।

साझेदारी में कोई नया व्यवसाय भी प्रारंभ कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसायियों के लिए यह वर्ष विशेष लाभप्रद रहेगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन की खुशी होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, वकालत, पुलिस, बीमा, बैंक, एमबीए आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
 
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: सिंह और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

05 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
03 Sep 2026
03 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed