बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जन्मदिन 15 जुलाई, नौकरी में परिर्वतन का प्रयास सफल होगा

पण्डित विनोद त्यागी

यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। बीते साल की कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, सफलता आपके कदम चूमेगी। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से आवश्यक सहयोग मिलता रहेगा।

विरोधियों को मात देने में सफलता मिलेगी। नेतृत्व की इच्छा प्रबल होगी, कोई जिम्मेदारी वाला काम आपको मिल सकता है। कार्य क्षेत्र एवं समाज में प्रतिष्ठा तथा महत्व बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। जीवनसाथी एवं बच्चों की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।

नौकरी में उन्नति के मौके मिलेंगे। जो लोग व्यवसाय अथवा नौकरी में परिवर्तन के प्रयास में लगे हुए हैं उन्हें कामयाबी मिलेगी। छात्रों को उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सेना, पुलिस, शोध कार्य, चिकित्सा, न्याय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: मेष, कर्क, सिंह समेत इन 6 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed