बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जन्मदिन 15 फरवरी, धन लाभ के साधन बढ़ेंगे

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

इस वर्ष दुविधा और मानसिक उथल-पुथल में कमी आएगी। जिन लक्ष्यों को पाने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं उसमें सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धर्म-कर्म एवं आध्यात्मिक विषयों में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। खान-पान एवं आराम का थोड़ा ध्यान रखेंगे तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

आर्थिक दृष्टि से साल अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद खरीदने की इच्छा पूरी होगी। कहीं से संपत्ति का लाभ मिलने की भी संभावना है। परिवारिक समस्याओं में कमी आएगी। तालमेल बढ़ेगा। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। कैरियर की दृष्टि से साल अनुकूल रहेगा। नौकरी में वेतन वृद्घि अथवा अन्य माध्यमों से धन का लाभ होगा।

व्यवसाय का नए क्षेत्र में विस्तार से व्यवसायी प्रसन्न रहेंगे। इनकी आय में वृद्घि होगी। छात्र पढ़ाई की ओर थोड़ा ध्यान दें तो अच्छा परिणाम प्राप्त कर लेंगे। कैरियर की दृष्टि से साल 2013 चिकित्सा, बैंकिंग, वकालत, इंजीनियरिंग, सेना एवं पुलिस विभाग में कैरियर की तलाश करने वालों को अनुकूल परिणाम दे सकता है।

विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: सिंह और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

05 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
03 Sep 2026
03 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed