शनिवार के दिन अगर सुबह उठते ही आपके घर कोई भिखारी आ जाए तो उसे खाली हाथ नहीं जाने दें। भिखारी को श्रद्घापूर्वक सामर्थ्यनुसार दान दें। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आपके घर में चल रही परेशानी दूर होती है और घर में खुशहाली आती है।
शनिवार के दिन के स्वामी शनि हैं और भिखारी को शनि का प्रतिनिधि माना जाता है। शकुन शास्त्र में सुबह-सुबह भिखारी का घर के द्वार पर आना शुभ कहा गया है। जो लोग भिखारियों को दुत्कार कर भगा देते हैं, शनि देव उनसे नाराज होते हैं और उनके जीवन में तरह-तरह की परेशानियां आने लगती हैं।
भिखारियों की तरह इस दिन सुबह सड़क पर झाडू़ लगाने वाले का दिखना भी बहुत शुभ होता है। इन्हें कुछ पैसे या काले रंग का कपड़ा देना चाहिए। ऐसा करने से शनि का अशुभ प्रभाव दूर होता है। जिस उद्देश्य से व्यक्ति घर से बाहर जा रहा होता है, उस काम में सफलता मिलती है। दिन सुखद और शांतिमय गुजरता है।
शनिवार के दिन सुबह घर से बाहर निकलते ही काले कुत्ते का दिखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर काले कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलानी चाहिए। इससे शनि महाराज बहुत प्रसन्न होते हैं। काले कुत्ते को शनिवार के दिन रोटी खिलाने से शनि के अलावा राहु और केतु के अशुभ प्रभाव में भी कमी आती है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।