बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

12-12-12 के ग्रह योगों का राशियों पर असर

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

इंतजार खत्म होने वाला है आज रात 12 बजे 12-12-12 तिथि का योग बनेगा। इस समय ग्रहों की स्थिति भी खास होने वाली है। वृश्चिक राशि में पांच ग्रहों का संयोग होने वाला है। ग्रहों की इस स्थिति से कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा है तो कुछ को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आइये देंखें किस राशि वालों के लिए क्या है 12-12-12 का प्रभाव।

मेष-राशिचक्र की सबसे पहली राशि मेष वालों के लिए सुखद स्थिति है। इनके लिए हर तरफ से शुभ संयोग बन रहा है। अचानक धन लाभ का मौका मिल सकता है। सुख के साधनों में वृद्घि होगी।

वृष-इस राशि वालों के लिए भी स्थिति अच्छी है। इनके लिए सलाह है कि बड़ों को सम्मान दें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानेंगे तो फायदे में रहेंगे।  पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन-राशिचक्र की तीसरी राशि के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। तुलसी को जल देना हितकर रहेगा।

कर्क-यह चन्द्रमा की अपनी राशि है। इस राशि वालों के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। धन योग बन रहा है। कहीं से लाभ हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं।

सिंह-सूर्य की राशि वालों के लिए पंचग्रही योग कोई विशेष उपलब्धि वाला नहीं है तो कुछ नुकसान भी नहीं पहुंचा रहा है। इनके दिन सामान्य रहेगा। लेकिन सुख भाव में योग के बनने से सुख में थोड़ी कमी जरूर आ सकती है।

कन्या-व्यवसायियों के लिए स्थिति सुखद रहेगी। इनका लाभ बढ़ेगा। कारोबार में तेजी रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से स्थिति प्रतिकूल रह सकती है। छोटे भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

तुला-लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। धन में वृद्घि होगी लेकिन अधिक खुश न हो क्योंकि आकस्मिक धन हानि भी हो सकती है। इसलिए आर्थिक फैसले सोच-समझ कर लें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक-12-12-12 को चंद्रमा इस राशि पर होग जिससे वृश्चिक राशि वाले मानसिक तनाव में रहेंगे। इनके लिए अच्छा रहेगा कि कोई बड़ा फैसला आज न लें। खुद पर यकीन करें, दूसरों पर अधिक भरोसा नुकसानदेय हो सकता है।

धनु-इस राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते है लेकिन आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। उचित होगा कि बजट का ध्यान रखते काम करें। विरोधियों से सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में लापरवाही से बचें।

मकर-राशि चक्र की दसवीं राशि के लिए 12-12-12 को बनने वाला ग्रह योग कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। इन्हें लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य एवं सहयोग बढ़ेगा। लेकिन मन की चंचलता किसी और के प्रति आकर्षित करेगी।

कुंभ-संयम और सावधानी ही इस राशि वालों के लिए उचित है। किसी से वाद-विवाद की संभावना है जिसमें खुद का ही नुकसान होगा। कार्य क्षेत्र में नई समस्याओं का सामना करना होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है।  
मीन-धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका लग सकता है। दिखावा अधिक करेंगे। भाग्य का साथ कम मिलेगा। सब कुछ आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन

Recommended

आने वाले 20 दिनों तक इन राशि वालों का रहेगा अच्छा समय, कई मामलों में होगा अचानक धन लाभ

09 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed