फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi part of family Hit Janata Party rallies against CJP declares will not tolerate insults to Constitution

‘मोदी हमारे परिवार का हिस्सा’: सीजेपी के खिलाफ उतरी लाल हिट जनता पार्टी, बोली- संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं

Fri, 09 Oct 2026 03:11 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 09 Oct 2026 03:11 PM IST
सार

सीजेपी के शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से एक दिन पहले दिल्ली के जनपथ पर हिट जनता पार्टी के बैनर तले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और पुलिसकर्मियों पर हमले का विरोध किया। संगठन ने सीजेपी के प्रदर्शन के तरीके पर सवाल उठाते हुए संविधान, कानून और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान की बात कही।

विज्ञापन
PM Modi part of family Hit Janata Party rallies against CJP declares will not tolerate insults to Constitution
हिट जनता पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में शनिवार को कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के बड़े प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को राजधानी में एक नए संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए। ‘हिट जनता पार्टी’ के बैनर तले जनपथ पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल और पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाओं का विरोध किया। इस संगठन का नाम भी अपने आप में चर्चा का विषय है। माना जा रहा है कि इसका नाम कीड़े-मकोड़े मारने वाले एक लोकप्रिय ब्रांड से प्रेरित है और इसे सीजेपी के जवाब में व्यंग्यात्मक अंदाज में सामने लाया गया है।

विज्ञापन


‘प्रधानमंत्री हमारे परिवार का हिस्सा'
प्रदर्शन में संगठन की ओर से शामिल हुए अयान भटनागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 'अगर कोई किसी बाहरी व्यक्ति को भी बुरा-भला कहता है, तो हम उसे रोकने की कोशिश करते हैं। प्रधानमंत्री तो हमारे अपने परिवार का हिस्सा हैं। उनके खिलाफ इस तरह की भाषा इस्तेमाल करना गलत है। हमारे नायकों, जवानों और दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों का अपमान भी बंद होना चाहिए। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।' 
विज्ञापन


‘व्यवस्था बदलने का यह सही तरीका नहीं’ 
हिट जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों का कहना था कि व्यवस्था में बदलाव की मांग करना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए विरोध का मौजूदा तरीका सही नहीं है। संगठन ने जोर दिया कि अपनी बात रखने और असहमति जताने के लिए लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उसका कहना है कि विरोध के नाम पर हिंसा, अभद्र भाषा या पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को किसी भी हालत में सही नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जंतर-मंतर पर सीजेपी का बड़ा प्रदर्शन 
हिट जनता पार्टी का यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब सीजेपी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन का निशाना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार होंगे। सीजेपी और उससे जुड़े समूहों ने उन पर आरोप लगाया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी की गई और लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए।

मतदाता सूची और फॉर्म छह को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
सीजेपी का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों के नाम हटाए जाने की प्रक्रिया की अगुवाई की। संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए इस्तेमाल होने वाले अहम दस्तावेज फॉर्म छह में बदलाव करते समय मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने दो सहयोगियों को दरकिनार किया। हालांकि, ये आरोप प्रदर्शनकारी संगठनों की ओर से लगाए गए हैं।

तीन दिन से दिल्ली में प्रदर्शन 
सीजेपी के प्रस्तावित आंदोलन से पहले दिल्ली में लगातार तीन दिनों तक भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (इंडिया गठबंधन) के नेताओं ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों के चलते मध्य दिल्ली में जनजीवन प्रभावित हुआ। कई इलाकों में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, मेट्रो के कुछ प्रवेश द्वार बंद किए गए और प्रमुख रास्तों पर अवरोधक लगाए गए। सुरक्षा व्यवस्था के कारण राजधानी के मध्य हिस्से में आवाजाही भी प्रभावित रही।

संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बचाने का दावा
हिट जनता पार्टी ने कहा कि उसका प्रदर्शन संविधान, कानून के शासन और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। संगठन की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया कि सीजेपी का आचरण संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है। बयान में न्यायपालिका और कार्यपालिका जैसी संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

‘आपत्तिजनक गतिविधियों’ का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखने की बात
अयान भटनागर ने कहा कि उनका संगठन उन गतिविधियों का विरोध करता रहेगा, जिन्हें वह आपत्तिजनक मानता है। उन्होंने साफ किया कि इसके लिए लोकतांत्रिक और कानूनी रास्ते ही अपनाए जाएंगे। संगठन का कहना है कि असहमति जताने का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के दौरान कानून और सार्वजनिक व्यवस्था का ध्यान रखना भी जरूरी है।

युवाओं और जेन जी से शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक भागीदारी की अपील
संगठन ने खास तौर पर युवाओं और जेन जी यानी नई पीढ़ी से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी की अपील की। बयान में कहा गया कि किसी भी मुद्दे पर मतभेद होने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन, तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखना, जनजागरूकता फैलाना और कानूनी रास्ते अपनाना बेहतर विकल्प हैं। संगठन के मुताबिक, युवाओं को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

‘राष्ट्र पहले, संविधान का सम्मान और लोकतंत्र हमारी पहचान’
हिट जनता पार्टी ने अपने उद्देश्य को बताते हुए कहा कि उसका मूल मंत्र है- ‘राष्ट्र पहले, संविधान का सम्मान और लोकतंत्र हमारी पहचान।’ संगठन ने अपने काम करने के तरीके को भी एक पंक्ति में बयान किया: ‘विरोध में मजबूत, कार्रवाई में शांतिपूर्ण और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध।’


ये भी पढ़ें: प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का खुला पत्र: जनता के लिए लिखा- आपकी आवाज आपका हक है, आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
संगठन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस बस में बैठा दिया। प्रेस विज्ञप्ति जारी होने तक वे पुलिस हिरासत में ही थे। बयान में हिरासत में लिए गए लोगों की आगे की स्थिति के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed