काशीपुर। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही काशीपुर की सियासत में युवाओं की एंट्री हो गई है। अब तक खामोश रहने वाला युवा वर्ग इस बार खुलकर बोल रहा है और उसका संदेश साफ है - जाति-धर्म नहीं, काम पर वोट मिलेगा। चुनाव नजदीक आते ही युवाओं की यह सक्रियता दलों के लिए स्पष्ट संकेत है। अब नजर इस पर रहेगी कि घोषणा-पत्र में युवाओं के इन मुद्दों को कितनी जगह मिलती है और कौन सा दल उन्हें ठोस भरोसा दिला पाता है। रोजगार, शिक्षा और विकास - यही तीन मुद्दे इस बार काशीपुर के युवाओं के एजेंडे में सबसे ऊपर हैं। युवाओं का कहना है कि डिग्री लेकर भी हाथ खाली हैं। पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए दिल्ली, देहरादून या अन्य शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है।