फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रमाण पत्र नहीं बनने से अभ्यर्थियों का भविष्य अटका

काशीपुर। प्रमाण पत्र नहीं बनने से प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। तहसीलों में फाइलों का अंबार लगा है। जिले में 16 हजार तो काशीपुर में 3800 प्रार्थना पत्र अभी जांच के लिए लंबित हैं। लोअर पीसीएस समेत उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि इसी माह है। लेखपालों के बाद अब संग्रह अमीनों ने भी प्रार्थना पत्रों की जांच से हाथ खींच लिया है। ई-सेवा प्रणाली को आधार, निर्वाचन आयोग समेत संबंधित विभागों से जोड़े जाने की मांग को लेकर लेखपाल बीती एक अक्तूबर से कार्य बहिष्कार पर हैं। इस कारण आय, जाति, स्थाई, ईडब्ल्यूएस, उत्तराधिकार व हैसियत प्रमाण पत्रों की जांच का काम बंद हैं। पूरे जिले में 16 हजार से अधिक प्रमाण पत्रों के आवेदन लंबित हैं। जबकि अकेले काशीपुर में ही 3800 से अधिक आवेदनों की जांच नहीं हो सकी है। ई-पोर्टल में संशोधन को लेकर राजस्व परिषद के अधिकारियों की लेखपाल संघ के साथ वार्ता हो चुकी हैं। मुख्य सचिव राधा रतूडी ने राजस्व परिषद के सचिव को पत्र भेजकर ई-पोर्टल में संशोधन पर विचार करने को कहा है। लेकिन इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें