रुद्रपुर में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में अस्थायी टेस्ट ड्राईविंग ट्रैक बनने के बाद वाहन चालकों के लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों के कड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ रहा है। टेस्ट पास करने में आवेदकों के पसीने छूट रहे हैं। ट्रैक का कड़ा इम्तिहान ही कहा जाएगा कि दोपहिया चलाने में 20 से 25 प्रतिशत और चौपहिया वाहन चलाने में 45 से 50 आवेदक फेल हो रहे हैं।