फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने का आरोप

रुद्रपुर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सरकारी विभागों की बेशकीमती जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की बहुमूल्य सरकारी भूमि को पट्टे और पीपीपी माध्यम से निजी हाथों में सौंप रही है। बुधवार को सिटी क्लब में प्रेसवार्ता कर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि बोर्ड के माध्यम से राज्य की जमीनों को बाहरी लोगों और निजी संस्थाओं को देने की तैयारी है। उन्होंने मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट का मामला उठाया। करीब 142 एकड़ सरकारी भूमि और पर्यटन सुविधाओं को राजस एयरो स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। यह 15 वर्ष के लिए लगभग एक करोड़ रुपये सालाना की दर से दिया गया है। कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट की जमीन का मूल्य बहुत अधिक है जबकि वार्षिक राशि कम है। सरकार ने इस परियोजना पर पहले ही 23 से 23.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कांग्रेस ने निविदा में शामिल कंपनियों के बीच संभावित संबंधों पर भी सवाल उठाए हैं। इसके अलावा भी कई अन्य कागज दिखाकर गंभीर आरोप लगाए। वहां महानगर अध्यक्ष ममता रानी, संदीप चीमा, डॉ. अजय कुमार सिंह, गोपाल भसीन, ज्योति टम्टा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें