श्रीनगर में स्पिक मैके उत्तराखंड की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर और राजकीय हाईस्कूल मलेथा में कथक नृत्य कार्यशाला आयोजित की गई। प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना नंदिनी चक्रवर्ती ने शिव वंदना और कृष्ण लीला की प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य से परिचित कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कथक की मुद्राओं, ताल, लय और पद संचालन का अभ्यास भी कराया। कार्यशाला का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति से जोड़ना था।