श्रीनगर तहसील में खिर्सू ब्लॉक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।