ईद मिलादुन्नबी एवं रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को जामा मस्जिद परिसर में समस्त मुस्लिम समाज की ओर से तीसरा विशाल रक्तदान शिविर शुरू हुआ। सुबह से ही लोग रक्तदान के लिए शिविर में पहुंच रहे हैं। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार, पहले शिविर में 102 और दूसरे शिविर में 88 यूनिट रक्त ब्लड बैंक श्रीनगर को उपलब्ध कराया गया था। इस बार भी बड़ी संख्या में रक्तदाताओं के पहुंचने की उम्मीद है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।