फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भीमताल में मानदेय बढ़ाने को लेकर पीआरडी जवानों ने निकाला कैंडल मार्च

विकास भवन परिसर भीमताल में स्थित जिला युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में शनिवार को पीआरडी जवानों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकाला। पीआरडी जवानों ने विकास भवन परिसर में कैंडल मार्च निकालते हुए सरकार से उनकी दो सूत्रीय मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। संगठन के जिलाध्यक्ष हरिकिशन ने बताया कि पीआरडी जवान बीते कुछ समय से सालभर का रोजगार देने, होमगार्ड की तरह मानदेय और डीए देने की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों को कम मानदेय में परिवार का खर्चा चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से पीआरडी जवानों की मांग को जल्द से पूरा करने की मांग की है। साथ ही कहा अगर जल्द मांग नहीं मांगी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान तरुण कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें