फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बोट हाउस क्लब में धांधली का आरोप

बोट हाउस क्लब नैनीताल के पूर्व प्रबंधन की ओर से अपने कार्यकाल के दौरान की गई कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर क्लब के जागरूक सदस्यों ने कुमाऊं मंडल के आयुक्त और क्लब अध्यक्ष दीपक रावत को एक शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता पंकज जायसवाल, अनिल अग्रवाल, शादाब अहमद और बलजीत सिंह बंटी का आरोप है कि पूर्व प्रबंधन समिति ने नियमों की पूरी तरह से अनदेखी की है। उन्होंने निर्धारित सदस्यता शुल्क से कम धनराशि लेकर कई अपात्र व्यक्तियों को क्लब की सदस्यता प्रदान की है। सदस्यों का कहना है कि इस प्रकार के कथित कृत्यों से क्लब की मान-प्रतिष्ठा, पारदर्शिता और पुराने सदस्यों के हितों को भारी ठेस पहुंची है। उन्होंने मामले में जांच की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें