फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के आतंक के खिलाफ 11वें दिन जनआक्रोश रैली, डीएफओ के आश्वासन पर अनशन स्थगित

विकासखंड पोखरी के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू सहित जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का तहसील परिसर में दो नवंबर से चल रहा अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 11वें दिन केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी रजन सुमन के आश्वासन पर दस दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दस दिनों के भीतर मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन पुनः शुरू किया जाएगा।आज गुरुवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बस स्टैंड गोल मार्केट से विनायकधार टावर तक जनआक्रोश रैली निकाली। इस दौरान त्राहिमाम, हमें बचाओ और वन्यजीव अधिनियम में संशोधन करो के नारे लगाते हुए शासन-प्रशासन तथा वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। रैली विनायकधार तिराहे पर जनसभा में तब्दील हो गई। विदित है कि तीन सितंबर को सिदेली गांव में भालू के हमले में जेठानी-देवरानी दो महिलाओं की चट्टान से गिरकर मौत हो गई थी। इसके बाद से क्षेत्र में भालू के हमलों और गौशालाओं को तोड़कर मवेशियों को मारने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कांडई चंद्रशिला, रडुवा, जौरासी, किमोठा, डुंगर, बगथल, भिकोना और खन्ना सहित विभिन्न गांवों में अब तक 13 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे ग्रामीणों और पशुपालकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें