आदर्श संस्कृत ग्राम डिम्मर में बुधवार को संस्कृत सप्ताह महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। साथ ही संस्कृत सुभाषितानी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसमें मंजू डिमरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संतोषी खंडूड़ी द्वितीय और बबली डिमरी तृतीय रहीं। जबकि सुबोधनी डिमरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।