फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: ज्योतिर्मठ में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग व स्थानीय प्रशासन की टीम ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण

ज्योतिर्मठ। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग व स्थानीय प्रशासन की टीम ने दुकानों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार दुकानदारों को नोटिस दिया गया। विभाग की इस संयुक्त टीम ने राशन की दुकानों के साथ ही बेकरी व होटलों में जाकर सामानों को परखा। जिसमें सामानों की पैकेजिंग, एक्सपायरी डेट, भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। एक दुकान में एक्सपायरी सामान मिलने पर उसे तुरंत नष्ट कर दिया गया। तहसीलदार महेंद्र आर्य ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चार दुकानदारों को नोटिस दिया गया और एक दुकान में एक्सपायरी सामान मिलने पर उसे तुरंत नष्ट किया गया। इस दौरान खाद्य विभाग के अमिताभ जोशी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें