फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट गौचर में पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला का समापन, प्रशिक्षुओं ने तराशी लेखन कला

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। 17 से 21 नवंबर तक चली कार्यशाला में 30 प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य संदर्भदाता व बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने प्रशिक्षुओं को कहानी, कविता, निबंध, यात्रा वृत्तांत और डायरी लेखन की बारीकियों से रूबरू कराया। उन्होंने शिक्षण को साहित्यिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया और अखबारों से पेपर मेसी के उत्पाद बनाने का अभ्यास भी कराया। प्रशिक्षुओं ने बाल पत्रिका व दीवार पत्रिका भी तैयार की। प्राचार्य अनीनाथ ने प्रशिक्षुओं की रचनात्मकता की सराहना की। समन्वयक डॉ. कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि किरौला 16 राज्यों में 350 से अधिक कार्यशालाएं व 1640 ऑनलाइन सत्र कर चुके हैं। समापन सत्र का संचालन डॉ. मिश्र ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें