नमो घाट पर आयोजित चार दिवसीय गंगा महोत्सव के पहले दिन ''काशी भजन क्लबिंग'' की अनूठी प्रस्तुति की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ''एक्स'' पर पोस्ट साझा कर इस आयोजन की प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने लिखा, ''बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भजन क्लबिंग का कार्यक्रम हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया। नमो घाट पर हुए इस आयोजन में मेरे युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था!'' प्रधानमंत्री के इस संदेश के बाद काशीवासियों और कलाकारों में दोगुना उत्साह है।