वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित जालान शोरूम में बुधवार को किचन में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोरूम की छत की तरफ से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग नियंत्रित कर ली गई है।