वाराणसी में चिराग पासवान की नव संकल्प महासभा का आयोजन जगतपुर इंटर कॉलेज में किया गया है। बृहस्पतिवार को चिराग पासवान के कार्यक्रम के लिए भारी संख्या में समर्थक पहुंचे। मंच पर चिराग पासवान के पहुंचते ही समर्थकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। हाथ जोड़कर पासवान ने लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को भरमाने का काम किया जा रहा है। विपक्षियों को डर इस बात का है कि प्रदेश के युवा यदि जाति, धर्म, मजहब से उठकर एकत्रित हो गए तो कभी ये लोग सत्ता में वापस नहीं आएंगे। इसलिए आप लोगों से आग्रह करने आया हूं कि जरूरत है हमें एकजुट होने की। जिन लोगों ने हमें जाति के नाम पर बांटा। ऐसे में अपनी ताकत को पहचानने की जरूरत है।