भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। गुरुवार को उनके इस दौरे का दूसरा दिन है। इस मौके पर उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व अन्य नेता भी मौजूद रहे। इसके बाद ताज होटल में विशिष्टजनों के साथ बनारसी जलेबी कचौड़ी का स्वाद चखा। फिर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गांधी अध्ययनपीठ में जेन-जी के साथ संवाद के लिए पहुंचे। इस कार्यक्रम का नाम युवा संवाद रखा गया है।