वाराणसी में कांग्रेस नेता अजय राय बुधवार को अस्सी घाट पर एक बुक स्टोर पर पहुंचे। यहां उन्होंने सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' पर अपना बयान दिया। उन्होंने पुस्तक विक्रेताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। कहा कि इस पुस्तक का दुकानों पर उपलब्ध होना सभी के लिए सौभाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी और सभी कार्यकर्ता सोनिया गांधी के जीवन के संघर्षों से प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने समाज को जो दिशा दिखाई है, हम सब उसी मार्ग पर चलने का पूरा प्रयास करेंगे।