उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी तैयारी तेज हो गई है। भाजपा ने भी अब अपनी चुनावी रणनीति के केंद्र में युवाओं को रखना शुरू कर दिया है। शनिवार को लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के मंच से कौशल विकास, तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उनके इस संबोधन को सिर्फ युवाओं के लिए संदेश नहीं, बल्कि 2027 के चुनावी एजेंडे के तौर पर भी देखा जा रहा है। आखिर मोदी के इस संदेश के क्या हैं सियासी मायने? और भाजपा युवाओं के जरिए यूपी में कौन-सा नैरेटिव तैयार करना चाहती है? देखिए खास रिपोर्ट।