फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में हाईवे पर बेकाबू डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटी की मौत

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर गोसाईगंज के बाबूगंज बाजार में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि चाचा और भतीजा घायल हो गए। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इनायतपुर निवासी अवधेश (40) शुक्रवार रात अपनी भाभी रेखा (32), भतीजी वर्षा (12) व भतीजे तेजस (10) के साथ बाइक से गुप्तागंज बाजार में जन्माष्टमी का मेला देखने के लिए निकले थे। बाइक अवधेश चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। मेला देखने के बाद सभी घर लौट रहे थे। बाबूगंज बाजार में पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने अवधेश की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में रेखा और वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल रेखा के पुत्र तेजस (10) और देवर अवधेश का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही डंपर और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पर्व के दौरान हुए हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें