वंदे मातरत के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को जिले में सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया गया। जगह-जगह वंदे मातरम गायन के साथ ही इसकी रचना, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और राष्ट्रीय गीत के रूप में इसके महत्व की जानकारी उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी गई। ओबरा नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को नमामि भारतम् अभियान के तहत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।