फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ, छात्राओं-महिलाओं ने पुलिस के साथ किया पैदल मार्च;video

नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस महकमे की तरफ से मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्राओं, महिलाओं ने पुलिस के साथ पैदल मार्च (जागरूकता रैली) कर जहां नारी सशक्तिकरण की झलक दिखाई। वहीं महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और जागरूकता का संदेश दिया गया। एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी मुख्यालय मेविस टॉक, सीओ नगर रणधीर मिश्रा की मौजूदगी में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज परिसर से मार्च को रवाना किया गया। एसपी ने इसे हरी झंडी दिखाई। इस पैदल मार्च एवं जागरूकता रैली में आरएसएम इंटर कॉले, विंध्य बीएड कॉलेज, साई पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राएं, महिला सहायता समूह की महिलाएं, मारवाड़ी मंच की महिलाओं सहित अन्य ने भागीदारी सुनिश्चित कराई। बेटियों को अवसर दो.., आगे बढ़ने का अवसर दो... स्लोगन लिखे नारों से बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। जागरूक नारी, अपराध पर भारी, महिला अपराध छिपाएं नहीं.., कानून से घबराएं.. नहीं स्लोगन लिखे नारों से महिलाओं-बालिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें