जिले में गणेशोत्सव की धूम है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पूजा पंडाल सजाकर विघ्नहर्ता श्रीगणेश का पूजन किया जा रहा है। बुधवार को भी पूजा पंडालों में देर रात तक दर्शन पूजन का क्रम चला। भक्तों ने भगवान श्रीगणेश को प्रिय लड्डू, दूर्वा आदि भेंट कर पूजन किया। गणपति बप्पा मोरया के नारों से पंडाल गूंजायमान रहे। पूजा पंडालों में सजी झांकी के दर्शन कर भक्तगण निहाल हो गए। रॉबर्ट्सगंज नगर में धर्मशाला चौक के पास में भव्य झांकी सजाई गई है। उत्तर मोहाल में दुग्धेश्वर महादेव मंदिर और गुरुद्वारा के सामने भव्य सजे पंडाल में विघ्नहर्ता का विधि विधान से पूजन किया गया।