कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित हमले, पंचायत सहायकों की मांगों, 68500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी प्रकरण और धार्मिक स्थलों से जुड़ी कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की गई।