वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यह घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुकृत के पास लोहरा गांव में हुई। इस हादसे में दो भारी वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस बीच एक बाइक सवार भी वाहनों के बीच में आ गया। हादसे में बाइक सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए।