मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा। अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान करना जरूरी है। युवाओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।