फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: चार केंद्रों पर हुई विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा, 626 विद्यार्थी हुए शामिल

शाहजहांपुर में विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत रविवार को जिले के चार केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। कक्षा छह में निशुल्क आवासीय शिक्षा के लिए हुई परीक्षा में पंजीकृत 1443 छात्र-छात्राओं में से 626 ने प्रतिभाग किया। तिलहर तहसील में आरबीएम इंटर कॉलेज, जलालाबाद में सेठ सियाराम कॉलेज, सदर में राजकीय इंटर कॉलेज और पुवायां में पुवायां इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। चारों केंद्रों पर 863 बालिकाएं और 580 बालक पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह दस बजे और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे शुरू हुई। परीक्षार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें