फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: एआई पर हुई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, शिक्षकों ने तकनीक के प्रयोग पर साझा किए अनुभव

शाहजहांपुर में शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की ओर से आईसीटी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से नवाचारी शिक्षकों ने प्रतिभाग कर अनुभव साझा किए। सोमवार को कार्यशाला का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर पवन कुमार चौरसिया ने एआई और हमारा भविष्य’ विषय पर विचार रखे। विधायक ददरौल अरविंद सिंह ने शिक्षकों और बच्चों के प्रस्तुतिकरण देखे। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बच्चों के तैयार एआई एप के प्रस्तुतिकरण की सराहना की। समाजसेवी राकेश मिश्र अनावा ने बच्चों को पुस्तकों और एआई के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शरद चौहान, जिलाध्यक्ष पारुल मौर्य, डॉ. विकास खुराना, बालमुकुंद, नीतू पवन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें