शाहजहांपुर के ओसीएफ इस्टेट में श्री रामलीला और प्रदर्शनी नौ अक्तूबर से शुरू होगी। आयोजकों ने मेले में भीड़ की निगरानी के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए पांच वॉच टावर, 20 कैमरे और ड्रोन से निगरानी होगी। दस अक्तूबर से श्रीरामलीला का मंचन होगा। 21 अक्तूबर को रावण वध के बाद पुतला दहन किया जाएगा। मुख्य महाप्रबंधक श्रीकांत एस डोईफोडे ने बताया कि नौ अक्तूबर को श्री गणेश पूजन होगा। प्रदर्शनी मैदान में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।