फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसीएफ रामलीला: निकल आईं तलवारें और गदा, सजने लगीं सेनाएं, फिर छिड़ेगा राम-रावण युद्ध

शाहजहांपुर की ओसीएफ रामलीला का मंच सजने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। कलाकारों ने अस्त्र-शस्त्र और वेशभूषा निकाल ली है। अस्त्र-शस्त्र की सफाई व सेनाओं की वर्दी आदि को दुरुस्त किया जा रहा है। कलाकार संवाद अदायगी और अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए रोजाना पूर्वाभ्यास में पसीना बहा रहे हैं। इस बार मंचन में कुछ नए दृश्यों और प्रयोगों के साथ दर्शकों को रामलीला का नया कलेवर देखने को मिलेगा। रविवार को निर्देशक और रावण का किरदार निभाने वाले अंकित सक्सेना की देखरेख में अलमारी से गदा, भाला और तलवारें निकलवाई गईं। सफाई के बाद अस्त्र-शस्त्रों को पूर्वाभ्यास स्थल की दूसरी मंजिल पर पहुंचाया गया। कलाकारों की वेशभूषा भी निकालकर व्यवस्थित की जा रही है। पूर्वाभ्यास स्थल पर रामादल और रावण सेना की तैयारियों का नजारा देखने को मिला। निर्देश के अनुसार, इस बार रामलीला में कई नए कलाकार भी शामिल किए गए हैं। राम वनवास के प्रसंग में कुछ नए दृश्य जोड़े गए हैं। रावण के हिस्से में भी नए दृश्य देखने को मिलेंगे। कुछ गीतों को नए कलेवर में प्रस्तुत किया जाएगा। मंचन के दौरान लाइट और अन्य उपकरणों के जरिए भी नए प्रयोग किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें