फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री की जयंती पर छात्राओं ने अर्पित की पुष्पांजलि, किया शबद गायन

शाहजहांपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.कुंवर जितेंद्र प्रसाद बाबा साहब की जयंती बृहस्पतिवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरुनानक पाठशाला की छात्राओं ने उनकी समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और शबद गायन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। सुबह करीब दस बजे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने पिता की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह, पवन सिंह और मुनीश सिंह परिहार ने भी श्रद्धांजलि दी। गुरुनानक पाठशाला की छात्राएं ललिता यादव और कंचन मिश्रा अन्य छात्राओं के साथ समाधि स्थल पहुंचीं। उन्होंने पुष्प अर्पित करने के बाद शबद गायन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, तकवीम हसन खान, अनूप वर्मा, पूनम पांडेय, बिंदेश्वरी राज, अदीब अहमद, संजय सक्सेना और सुशील प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें