फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली की बेटियों ने जीती शहीद कप महिला क्रिकेट ट्रॉफी, शाहजहांपुर की टीम को हराया

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित शहीद कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें मनीष क्रिकेट अकादमी बरेली की टीम ने शाहजहांपुर को 60 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेताओं को एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने पुरस्कृत किया। शाह क्लब मैदान पर टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में तीन विकेट खोकर 233 रन बनाए। लक्ष्मी ने 60, मीनाक्षी ने 58 और ईशा खान ने 34 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर की ओर से वैष्णवी, रित्विका और वृद्धि ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर की टीम निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट पर 173 रन ही बना सकी। शिवा यादव ने 46, अक्षिता ने 29 और संध्या ने 21 रन बनाए। बरेली की ओर से गार्गी और छवि ने एक-एक विकेट लिया। मीनाक्षी यादव को मैन ऑफ द मैच और लक्ष्मी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। रित्विका खन्ना को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और मीनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। मैच में अंपायर की भूमिका मयंक शर्मा और आर्यन ने निभाई। एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव, अभय सिंह गुर्जर, नूर आलम और गगन खन्ना मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें