पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन अधिकारियों और शासकीय अधिवक्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने महिला एवं बाल अपराधों समेत गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के लंबित मुकदमों की समीक्षा की गई। एसपी ने न्यायालयों में विचाराधीन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराने और पुलिस-अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया।