फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: बाल विवाह के खिलाफ विद्यार्थियों ने ली शपथ

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह मुक्त दिवस पर लोहरैया क्षेत्र के संठी स्थित एक निजी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली। सौरभ श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया कि बाल विवाह उनके अधिकारों, शिक्षा और बेहतर भविष्य में बाधक है। विद्यार्थियों ने अपने परिवार और आसपास के लोगों को जागरूक करने तथा बाल विवाह रोकने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, राजेश यादव, दिलीप और अवधेश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें