रामपुर। करीब एक साल बाद जेल से बाहर आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां ने पहली बार अपने मोहल्ले की मस्जिद में नमाज अदा की। आजम खां अपने आवास से निकलकरमस्जिद पहुंचे और नमाज पढ़ने के बाद वापस घर लौट गए। इस दौरान उनसे मिलने के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी रही। नमाज के बाद समर्थकों ने आजम खां को गले लगाया और जेल से बाहर आने पर मुबारकबाद दी। आजम खां से मुलाकात के दौरान समर्थकों की खुशी उनके चेहरों पर साफ नजर आई। लंबे समय बाद अपने नेता को करीब पाकर समर्थक भावुक दिखाई दिए। एक-दूसरे से गले मिलकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। समर्थकों का कहना था कि आज का माहौल उन्हें ईद जैसा महसूस हुआ। उनका कहना था कि आजम खां के जेल से बाहर आने के बाद पहली बार मोहल्ले की मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचने से लोगों में खास उत्साह रहा। नमाज के बाद मस्जिद के बाहर समर्थक आजम खां से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनसे गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान समर्थकों के बीच यही चर्चा रही कि लंबे इंतजार के बाद आज अपने नेता से मुलाकात का मौका मिला है। समर्थकों ने कहा कि आज उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे ईद का दिन हो।