फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: बभनपुर बाजार में पीडब्ल्यूडी ने हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों में रोष, नोटिस न देने का आरोप लगाया

नसीराबाद (रायबरेली) ग्रामीणों की शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने छतोह-गांधीनगर मार्ग पर बभनपुर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग के एसडीओ और जेई की मौजूदगी में सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 45 दुकानदारों के खोखे, टीनशेड और अन्य अस्थायी निर्माण हटाए गए। पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई से बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुकानदारों ने कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। दुकानदार राकेश वैश्य, अरुण और पुरुषोत्तम ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया। दुकानदारों का कहना है कि अचानक कार्रवाई किए जाने से उनका सामान और दुकानें हटानी पड़ीं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारो ने कहा कि यदि विभाग की ओर से पहले सूचना दी जाती तो वह स्वयं अपने अस्थायी निर्माण हटा लेते। अचानक कार्रवाई किए जाने से उनमें रोष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें