फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राबरेली में ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र से पेंशनरों को राहत

पेंशनर भवन में शनिवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन रायबरेली के पदाधिकारी ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र व्यवस्था की जानकारी के लिए उपस्थित हुए। संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्रकुमार श्रीवास्तव बताया गया कि 1 नवंबर से 30 नवंबर तक पेंशनर भवन में केवल यह कार्य होगा। पेंशनरों ने कोषाधिकारी द्वारा विकसित ऑनलाइन एप को बहुत सुविधाजनक बताया। पहले 1 नवंबर से 15 नवंबर तक भारी भीड़ से आने-जाने में कठिनाई होती थी, जो अब समाप्त हो गई है। कोषाधिकारी ने बताया कि लगभग 7,500 से अधिक पेंशनरों ने ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा किए हैं। जो ऑनलाइन नहीं कर पा रहे, उनके लिए ऑफलाइन व्यवस्था भी है। जिला अध्यक्ष ने शेष पेंशनरों से 30 नवंबर तक प्रमाण पत्र जमा करने की अपील की। बृजनंदन यादव और सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ने कोषाधिकारी व स्टाफ को इस शासकीय व्यवस्था के लिए बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें