रायबरेली। मकान पर कब्जा न मिलने से नाराज युवक ने सोमवार को बछरावां कोतवाली गेट पर हंगामा किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे युवक को कोतवाली के अंदर जबरन ले जाया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा कि युवक के साथ पुलिस किस तरह ज्यादती कर रही है। इसको लेकर काफी देर तक बछरावां कोतवाली परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मामले में पुलिस ने दो पक्षों से चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई हुई।