पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के खगाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता कड़ेराम ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपों की जांच जारी है।