भोपा थाना क्षेत्र के नगला बुजुर्ग गंगनहर पुल पर शुक्रवार देर शाम 15 वर्षीय शीबा को नहर में फेंकने का आरोप उसके पिता फैसल और सौतेली मां साया हसीन पर लगा है। आरोप है कि दोनों शीबा को लेकर जा रहे थे और पुल पर पहले उसका गला दबाने की कोशिश की, फिर नहर में फेंक दिया। बुर्का पहने होने के कारण शीबा पानी में तैरती रही और जौली के निकट सूखे पेड़ को पकड़ लिया। उसके शोर मचाने पर पास से गुजर रहे ग्रामीणों और पुलिस ने उसे नहर से बाहर निकाला। शीबा के चाचा समीर ने फैसल और साया हसीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। खबर के मुताबिक, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।