जिले में रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर करीब ढाई बजे आसमान में काले बादल छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को हैरानी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान पर भी असर पड़ने की संभावना है।