मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर बैठक हुई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फ्रंटल संगठनों, विभिन्न प्रकोष्ठों और पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई और संगठन की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ।