मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर बुधवार को भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने और गोंडा में विनोद साहनी की हत्या के मामले में न्याय की मांग की। छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।