छानबे क्षेत्र में बुधवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र की कार अंडरपास में कीचड़ में फंस गई। कार के फंसने के बाद मौके पर ट्रैक्टर बुलाया गया। रस्सी की मदद से ट्रैक्टर ने कार को खींचकर बाहर निकाला। अंडरपास में कीचड़ होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।